
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर कार सवारों और टोल कर्मियों में कहासुनी हो गई। मौके की लाइव वीडियो सामने आई है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें देखा जा सकता है कि लाल रंग की गाड़ी जब टोल टैक्स पर पहुंची तो टोल कर्मियों से कार चालक की बहस शुरू हो गई। तभी एक युवक पीछे से आया जिसने टोल बैरियर को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान टोल कर्मी एकत्र हो गए और कार में सवार लोग भी सड़क पर उतर आए। इस दौरान काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस होती रही। यह घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।मामला सोमवार का है जब पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर गाड़ी निकालने को लेकर कार सवारों और टोल कर्मियों में बहस छिड़ गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। तभी एक युवक पीछे से आया और उसने टोल बैरियर हटाने का प्रयास किया। तभी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
































