
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):सैनी कल्याण विकास समिति, माता सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय एकता मिशन द्वारा सैनी युवक युवती विवाह एवं पुनर्विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 31 अगस्त 2025 को गोयना जिला हापुड़ में किया गया। राजबाला सैनी ने कहा: सैनी युवक युवती एवं पुनर्विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन बहुत ही अच्छी पहल है इस पहल के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करती हूँ कि आप समाज को एकत्र कर विवाह सम्बन्धी परिचय एवं अन्य समस्याओं को एक साथ सैनी समाज की कई संस्था मिलकर ये प्रोग्राम करा रही है आप अपने समाज को एकजुट करने, समाज में बदलाव लाने तथा समाज को जागरुक करने का काम कर रहे है। राकेश सैनी संस्थापक/अध्यक्ष: सैनी महासभा उत्तर प्रदेश ने कहा: समाज में यदि समय -समय पर हम उनके बीच जाकर जागरुकता फैलाएगें तो समाज जागरुक होगा हमें अपने समाज के लिए पढ़ाई के क्षेत्र या अन्य क्षेत्र सभी पर काम करना होगा। सागर मुरलीवाल जिला मीडिया प्रभारी सैनी महासभा उत्तर प्रदेश ने कहा: समाज के लिए सैनी महासभा उत्तर प्रदेश हमेश तत्पर रही है और प्रदेश में समय – समय पर प्रोग्राम कर सैनी समाज को हर क्षेत्र में जागरुक करने का काम किया है। प्रभारी ने बताया कि दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में 12वाँ अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन होगा। जिसमें सत्र 2024-2025 में हाईस्कूल, इण्टर, डिग्री, डिप्लोमा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को कार्यक्रम में ’’सैनी प्रतिभा सम्मान’’ से सम्मानित किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य (पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार), मा0 राजकुमार सैनी (पूर्व सांसद हरियाणा) आ रहे है जिसमें मुख्य अतिथिः राजबाला सैनी चैयरमैन, नगरपालिका परिषद, शिकारपुर बुलन्दशहर, सुरेन्द्र सैनी, नन्दकिशोर सैनी, लोकेन्द्र सैनी, नरेश कुमार सैनी, अतुल सैनी, राकेश सैनी, सागर मुरलीवाल, ऋषिपाल सैनी, अरिवन्द सैनी, डा0 तुषार सैनी, सोनू सैनी, पवन सैनी, नरेन्द्र सैनी, लोकेन्द्र सैनी एवं समस्त संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहें।
































