
राजकीय चारागाह व गोचर भूमि को कब्जामुक्त कराएं:मंत्री
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन विभाग धर्मपाल सिंह के द्वारा शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन केन्द्र, बाबूगढ़, हापुड़ पर की गई, जिसमें डा० मानव, अपर निदेशक ग्रेड ।।, पशुपालन विभाग, मेरठ मण्डल मेरठ, डा० संजीव कुमार, संयुक्त निदेशक, अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन केन्द्र, हापुड़, डा० ओ०पी० मिश्रा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी हापुड, श्रीमती ईला प्रकाश, उप जिलाधिकारी एवं जितेन्द्र शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, हापुड एवं डा० रमेश सिंह, प्रक्षेत्र प्रबन्धक, राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र, बाबूगढ़, हापुड़ व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। मंत्री द्वारा उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी हापुड़ को जनपद हापुड़ में उपलब्ध राजकीय चारागाह / गोचर भूमि को कब्जामुक्त कराकर पशुपालन विभाग से बहुवर्षीय नैपियर घास एवं अन्य चारा बीज प्राप्त कर चरागाहों का विकास कराने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, हापुड को कृत्रिम गर्भाधान कार्य को सुदृढ़ करने के साथ ही जनपद में कही पर भी गौवंश भूखा न रहे, व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। संयुक्त निदेशक, डी०एफ०एस० द्वारा बिन्दुवार केन्द्र के कार्यों की जानकारी मंत्री को दी गई और अवगत कराया गया कि गौवंशीय व महिषवंशीय पशुओं का वीर्य उत्पादन केन्द्र पर किया जा रहा है व सभी नस्लों की वीर्य स्ट्रा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पूर्व में केन्द्र पर वर्गीकृत वीर्य का उत्पादन व वितरण भी होता रहा है। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र, बाबूगढ़, हापुड़ की समीक्षा में नस्ल उन्नयन एवं दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के उपायों पर चर्चा की गई तथा कृषकों के लिए पौषटिक हरा चारा उत्पादन हेतु बहुवर्षीय, संकर नैपियर घास की जड़ों को वितरित करने के निर्देश दिए गए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























