
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सद्दीकपुरा नई आबादी में मृत बकरे को दफनाने के बाद घुमंतू जाति के लोगों द्वारा उसे निकालने का प्रयास किया। मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
आपको बता दें कि मेहराज नाम के व्यक्ति के घर में पल रहे बकरे की मौत हो गई थी जिसके बाद बकरे को फाटक के पास दफना दिया था। घुमंतू जाति के लोग दफनाए गए बकरे को निकालकर पकाने की कोशिश में थे। तभी मामले की जानकारी मिलने पर दूसरा पक्ष आ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160

























