
श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट गंगा में पलटी, सभी सुरक्षित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में शुक्रवार की दोपहर गंगा में श्रद्धालुओं से भरी एक मोटर बोट अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में आठ वर्षीय बच्चे समेत पांच श्रद्धालु सवार थे। गनीमत रही कि नाविकों ने मौके पर पहुंचकर हालातों को संभाला और सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के जनपद झज्जर के गांव झारली के रहने वाले आजाद और सुनील अपने परिजन रमेश, जगदीप और 8 साल के बच्चे रविंद्र के साथ ब्रजघाट आए थे। माता प्रीमो देवी की अस्थियों को गंगा में विसर्जन करने के लिए मोटर बोट से गंगा के बीच पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि किसी भी श्रद्धालु ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इसी बीच नदी में अचानक नाव गंगा में पलट गई जिससे श्रद्धालु पानी में डूबने लगे। तभी शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। बता दें कि गंगा उफान पर है। ऐसे में नाव के संचालन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं

Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























