
सीएमओ के चालक से मारपीट के मामले में दूसरे ड्राइवर पर मुकदमा, सस्पेंड
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने सीएमओ की कार के चालक के साथ मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं हमला करने के मामले में ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 25 अगस्त की सुबह 10:10 पर सीएमओ की कार का चालक लोकेश सीएमओ को लेकर ऑफिस जा रहा था। गाड़ी में अर्दली मोहित भी बैठा हुआ था. जैसे ही गाड़ी गढ़ रोड़ पर पहुंची तो सीएमओ की कार का ही दूसरा चालक मोहित तोमर एक ऑल्टो कार में अपने साथियों के साथ सवार होकर आया जिसने तेज गति से कार दौड़ाई और पानी उछलते हुए आगे निकल गया। फिर ज़िग ज़ैग तरीके से गाड़ी चलाई और सीएमओ की गाड़ी में साइड मार दी। इसके बाद मोहित तोमर अपने तीन साथियों के साथ गाड़ी से उतरा और उसने सीएमओ की कार के चालक लोकेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी कार में बैठे हुए थे। आरोपी मारने पीटने पर उतारू हो गए। इसके बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोकेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहित तोमर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सीएमओ की गाड़ी के दो चालाक हैं। एक लोकेश और दूसरा मोहित तोमर, ज्यादा ड्यूटी लगाए जाने से मोहित तोमर गुस्से में था जिसने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया। फिलहालमोहित को सस्पेंड कर दिया गया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























