
👁 0 views Views
धौलानाः महिला का शव मिलने से सनसनी
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के उदयरामपुर स्थित बम्बे के पास बुधवार को एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर धौलाना पुलिस फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
बुधवार को राहगीर जब बम्बे के पास के गुजर रहे थे तो उनकी नजर लाश पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। मृतक महिला के दाहिने हाथ पर S लिखा हुआ है और गुलाब के फूल का टेंटू भी गुंदा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601























