
गंगा उफान पर, नाव से आने-जाने को मजबूर स्कूली छात्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गंगा में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण खादर में रहने वाले लोग बेहद परेशान हैं। जलस्तर घटने व बढ़ने की वजह से खादर के संपर्क मार्गों, मुख्य मार्गों पर पानी आ गया है। अब क्षेत्र में आवागमन के लिए नाव ही सहारा है। खादर क्षेत्र में रहने वाले छात्र स्कूलों में आने जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर उफान पर है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव चकलठीरा और कांकाठेर में कई फुट तक पानी भर चुका है। स्कूली छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही है जो मजबूरन नाव के सहारे स्कूल आ-जा रहे हैं। प्रशासन पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























