
👁 0 views Views
ऊर्जा निगम की टीम ने 45 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में सोमवार को ऊर्जा निगम की टीम ने अभियान चलाया और बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 कनेक्शन काटे। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बकाएदारों से इस दौरान विभाग ने 8,72,000 रुपए की वसूली भी की। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि बताया कि राशि की वसूली और कनेक्शन काटने की कार्रवाई नियम अनुसार की गई। इस दौरान परतापुर, चाह डिब्बा, जवाहर बाजार, खेड़ा, गांधी बाजार आदि में 45 कनेक्शन काटे गए।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

























