
स्टेट लेवल पर गौरव कुमार गोयल ने मचाया धमाल, जीता गोल्ड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी कुमारगंज जिला अयोध्या में योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित चतुर्थ स्टेट लेवल योगासन प्रतियोगिता दिनांक 22 और 23 अगस्त 2025 में आयोजित की गई जिसमें हापुड़ के गौरव कुमार गोयल (सर्राफ) ने गोल्ड मेडल जीता हैं। गौरव कुमार गोयल जिला लेवल पर भी गोल्ड मैडल जीत चुके हैं। अयोध्या में आयोजित चैंपियनशिप में एसोशिएशन के स्टेट सेकेट्री सुनील कुमार (भीम) द्वारा गोल्ड मैडल दिया गया एवम उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई भी दी।
गौरव कुमार गोयल ने बताया कि उनकी इस कामयाबी का श्रेय उनके माता पिता को जाता है जिन्होंने हमेशा उन्हें साहस दिया एवम उनकी योगा कोच प्रीति वर्मा संचालिका -आर.पी.डिवाइन क्लासेस, जिन्होंने उन्हें इस काबिल बनाया कि वो स्टेट लेवल पर मैडल जीत सके। जब वो मैडल जीत कर आये तब उन्हें बधाई देने वालो की कतार लग गयी । बधाई देने वालो में अध्यात्म वैज्ञानिक विनय बंसल, क्रीड़ा भारती प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा कविता माधरे जी, संघ के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सुरेंद्र गुप्ता (सत्यम), अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, आप पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष जोगेंद्र दास, अग्रवाल महासभा कोषाध्यक्ष विमेश गोयल, व्यापारी सुरक्षा फोरम जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग, सनातन हिंदू वाहिनी जिलाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा, रामलीला समीति कोषाध्यक्ष शुभम गोयल, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा राजू पारीक, कनिक केहर, सभासद शशांक गुप्ता, प्रोफेसर नितिन गोयल, संस्कार भारती कोषाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल विशु, वनवासी कल्याण आश्रम मंत्री अमित गोयल आशू, मुकुल वार्षणेय एवं योगासन से जुड़े काफी लोग शामिल रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























