
लाखों का माल लेकर ट्रक चालक फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पहुंचे एक ट्रक चालक ने ट्रक से जीपीएस हटा दिया। ट्रक में लाखों रुपए का माल लदा था। इसके बाद वह फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के बादली निवासी व्यापारी अर्जुन ने बताया कि उन्होंने मुरादाबाद निवासी व्यापारी को दो दिन पूर्व करीबपांच लाख रुपए का माल भेजा था। दिल्ली से मुरादाबाद भेजे गए इस ट्रक का चालक मध्यप्रदेश कूप का रहने वाला था। व्यापारी का आरोप है कि जैसे ही ट्रक गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पहुंचा तो चालक में जीपीएस हटा दिया। जब उस मामले की बातचीत की तो चालक ने ₹40,000 रुपए मांगे। मांग पूरे ना होने पर वह ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























