
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व के दिवस के रूप में मनाई जाती है। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ब्रह्मकुमारीज़ द्वारा पूरे विश्व भर में विशाल रक्तदान अभियान चलाया जा रहा। हापुड़ में रक्तदान के लिए बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें 28 यूनिट रक्त दान किया गया। रक्तदान हापुड़ चैरिटेबल ब्लड बैंक को दिया। वहां के डॉक्टर एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम हापुड़ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके ज्योति के निर्देशन में हुआ। उन्होंने रक्तदान दाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा रक्तदान महादान है। एक बूंद आशीर्वाद है। आपका रक्त किसी के लिए जीवन का वरदान बन सकता है। किसी अपने की जान बचाकर उनके जीवन में पुनः खुशियां ला सकता है। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी स्वर्ण बीके मनु, बीके प्रशांत, बीके जयकिशन, बीके उमेश त्यागी, बीके सुनील आदि उपस्थित थे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867






























