
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री पंचायती गौशाला रजिस्टर्ड हापुड़ के त्रेवार्षिक प्रबंध समिति के चुनाव 14 सितंबर को होंगे। श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज में चुनाव होंगे जिसके चुनाव अधिकारी एसएसवी इंटर कॉलेज के प्राचार्य विजय कुमार गर्ग हैं। चुनाव के पश्चात वोटों की गिनती होगी। चुनाव को लेकर हापुड़ में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। गौशाला के चुनाव को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। रविवार को पदाधिकारियों तथा प्रबंध समिति सदस्य के लिए 40 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बताते चलें कि अंतिम प्रत्याशी सूची 29 अगस्त को प्रदर्शित होगी। प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:
अध्यक्ष पद सुरेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान राजीव गर्ग, कनिष्ठ उपप्रधान संजीव कुमार व कनिष्ठ उपप्रधान महेंद्र कुमार शर्मा, मंत्री सचिन गोयल, वरिष्ठ उपमंत्री वैभव गुप्ता, कनिष्ठ मंत्री विभोर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, लेखा निरीक्षक विपुल अग्रवाल, उपलेखा निरीक्षक अनुज कुमार गर्ग।
प्रबंध समिति सदस्य के लिए अजय कुमार सिंघल, पुरुषोतम कुमार गर्ग, महेंद्र कुमार, अजय अग्रवाल, शरद कुमार गर्ग, विनोद कुमार, दिनेश सिंघल, अतुल कंसल, सचिन गुप्ता, मोहित गुप्ता, अरुण कुमार गर्गचंद्र कांत, राजीव वर्मा, अविन गोयल, जगदीश प्रसाद, दीपक कुमार गोयल, विरेंद्र कुमार, शरद गर्ग, अरविंद कुमार, विरेंद्र कुमार गर्ग, नवीन कुमार गर्ग, संजीव शर्मा, अंकित कुमार शर्मा, मधुर कंसल, याशी बंसल, अंकुर कंसल, प्रदीप कुमार गोयल, नीरज जैन, ऋतिक गर्ग, मोती लाल, ने नामांकन किया।





























