
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरी में स्थित रेलवे फाटक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के पास स्थित बरकतपुर के रहने वाले चिराग त्यागी गांव चमरी में अपने फूफा के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार की रात वह जैसे ही चमरी में स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तो ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी























