
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर. जी. सुमंगलम फार्म हाऊस में “संगठन सृजन कार्यशाला” का आयोजन हुआ। इस आयोजन में पश्चिमी जोन उत्तर प्रदेश कांग्रेस “संगठन सृजन अभियान” कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर और मुख्य अतिथि कुंवर दानिश अली कार्यक्रम में मौजूद रहे। कुंवर दानिश अली ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी की यात्रा को लोगों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी वोट चोरी के खिलाफ जिस तरह से बिहार में यात्रा निकाल रहे हैं। उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस संगठन को मजबूती देखने को मिल रही है।जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि अगर हर कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा ले, तो आने वाले चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनपद हापुड़ में कांग्रेस का संगठन मजबूत हो रहा है। आज हम लोग मंडल कमेटी तक पहुंच चुके हैं। आने वाले कुछ दिनों में हम अपनी हर विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर एक-एक कार्यकर्ता को तैनात करने जा रहे हैं। कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसी बीच बसपा से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी ज्वाइन की। पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने बसपा से आए कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता एडवोकेट शहजादा चौधरी ने किया। कार्यक्रम में जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला, पौरुष शर्मा, सिटी कॉर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा भी पहुंचे जिन्होंने मंच पर आकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय हैं। आज जहां भी हम लोग जाते हैं। चारों तरफ सरकार के प्रति विरोधाभास देखने को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को इतनी करारी शिकस्त कांग्रेस से मिलने जा रही हैं। जिसका अंदाजा भी खुद भाजपा नहीं लगा सकती। इस दौरान शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, ब्लॉक अध्यक्ष (हापुड़) मोहसिन सैफी, आदि मौजूद रहे.!





























