
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित मन्नत होटल के सामने रविवार की दोपहर दो बाईकों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि एक बाइक पर सवार 24 वर्षीय दीपक पुत्र चंद्र किशोर शर्मा निवासी गांव उपेड़ा थाना बाबूगढ़ की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव कब्जे में ले लिया और परिजनों को मामले से अवगत कराया परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
बाबूगढ़ के पुराने हाईवे पर स्थित मन्नत होटल के सामने दो बाइकों की रविवार को भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक बाइक सवार दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे राहगीरों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। रास्ते में ही दीपक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























