
नवविवाहिता पति को चकमा देकर प्रेमी संग बाइक पर सवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक नवविवाहिता शनिवार को थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की गढ़ रोड़ पर स्थित एक चिकित्सक के यहां उपचार कराने पहुंचा। पत्नी ने पति को बताया कि उसकी आंख और कान में दर्द है। इसके बाद वह चिकित्सक के यहां पहुंचे तो पत्नी अपने पति के संग बाइक पर फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह किस्सा एक फिल्मी कहानी की तरह लग रहा है।
बताया जा रहा है कि नवविवाहिता ने अपने पति से कहा कि उसके आंख और कान में दर्द है। उसके बाद पति उसे गढ़ रोड पर स्थित चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचा जिसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी से संपर्क किया और मौका देखकर सड़क के दूसरी ओर खड़े प्रेमी के साथ बाइक पर फुर्र हो गई। पति को जब पत्नी के गायब होने का पता चला तो वह हैरान रह गया जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























