
थाना देहात पुलिस व व्यापारियों की मासिक बैठक आयोजित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात में शनिवार को व्यापारियों की एक मासिक बैठक आयोजित हुई जिसमें व्यापारियों तथा पुलिस ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में ट्रैफिक, सुरक्षा आदि विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। व्यापारी ललित अग्रवाल छावनी वालों ने बताया कि मासिक बैठक थाना देहात में हुई जहां जाम की समस्या, व्यापारियों की सुरक्षा आदि को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। हर महीने यह बैठक होनी चाहिए।
बैठक में देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, व्यापारी संजय डाबर, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल,अमित गोयल आदि मौजूद रहे। जहां विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695





























