
👁 1 views Views
एक बाइक पर सवार आधा दर्जन लोग बिना हेलमेट कर रहे यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर एक बाइक पर सवार आधा दर्जन लोग यात्रा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया है और तय संख्या से अधिक लोग बाइक पर बैठे हैं। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसको लेकर कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आपको बताते चलें कि बाइक पर सवार सभी लोग आपस में हंसी मजाक करते हुए दिख रहे हैं जो अपनी इस नासमझी को शाबाशी समझ रहे हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















