
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी हापुड हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (एस०एम०ए०ई०) योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 की आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में समस्त सम्बन्धित विभागों को लक्ष्य आवंटन एवं अनुमोदन हेतु कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) गवर्निंग बोर्ड की बैठक के साथ-साथ उ०प्र० श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यकम, नेशनल मिशन आन नेचुरल फार्मिग (एन०एम०एन०एफ०) योजना, एन०एफ०एस०एन०एम० (दलहन घटक) योजना एवं नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयलसीड्स) (एन०एम०ई०ओ० ओ०एस०) योजना की समीक्षा भी बैठक में की गयी, जिसमें कृषि सम्बन्धित क्षेत्रो (कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना एवं अनुसन्धान) के अधिकारी, एफ०पी०ओ० प्रतिनिधि एवं प्रगतिशील कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में श्री योगेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा एजेण्डा अनुसार योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























