
पिलखुवा के व्यापारी से दिल्ली के व्यवसायी ने की 26 लाख की ठगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक व्यवसायी ने दिल्ली के व्यापारी पर 26 लाख रुपए से अधिक की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा की मसूरी रोड पर स्थित लक्की मैटर इंडस्ट्रीज के मालिक आशीष जैन ने बताया कि उनका कारोबार लीड बनाने का है पिछले महीने 21 मई को उन्होंने दिल्ली के व्यापारी प्रवीण गुप्ता को 26 लाख 16 हजार 851 रुपए का माल भेजा था। आशीष जैन का कहना है कि प्रारंभ में प्रवीण ने कुछ पैसे दिए लेकिन बाद में बकाया राशि देने से मना कर दिया। जब आशीष ने पैसे मांगे तो आरोपी ने उन्हें गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी
























