
हापुड़ के निकट नवादा की अवैध कालोनी पर एचपीडीए की नजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए के बुल्डोजर को नींद आ जाने से अवैध कालोनी काटने वालों की मौज आ गई दिखती है और ये कोलोनाइजर चोरी-छिपे प्लाटिंग कर प्लाट बेच रहे है। नया मामला थाना हाफिजपुर के अंतर्गत गांव नवादा व उसके आस-पास का है, जहां कई कालोनी काटी जा रही है। कम कीमत पर जमीन व भवन खरीद कर फिर भारी मुनाफा कमाने की प्रवृत्ति जनपद हापुड़ में तेजी से बढ़ रही है। जो मनी लॉड्रिंग के अन्तर्गत आता है। जमीनों के भाव आसमान छू रहे हैं।
कालेधन के कुबैरों ने एक ग्रुप बनाकर गांव नवादा के निकट एक किसान की कृषि भूमि को खरीद लिया और फिर कृषि भूमि को उप खंडों में बांट दिया है, जिन्हें आवास बनाने वाले जरूरतमंदों को बेचा जा रहा है। अवैध कालोनी की ओर ओकर्षण पैदा करने हेतु डांवर की सड़क बनाई गई है और बिजली पोल खड़े करके तार भी खींचे गए है। हरियाली के लिए पौधारोपण किया गया है। ईटों से निशानदेही करके प्लाट बेचे जा रहे हैं। ये प्लाट बारिश के कारण घास-फूस पौधों आदि से कवर हो गए है।
अवैध प्लाटिंग करने वाले लोग किसान से खरीददार को सीधे बैनामा करा रहे हैं भोले-भाले किसान को यह नहीं पता कि पूंजीगत लाभ पर उसे आयकर अदा करना होगा। किसान को यह पता जब चलता है, जब किसान के पास आयकर भुगतान का नोटिस आता है।
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की अनुमति के बगैर एक भूखंड को उपखंडों में बांट कर बेचना गैर कानूनी है और अवैध कालोनी में होने वाले किसी भी तरह के निर्माण को प्राधिकरण मानचित्र स्वीकृत नहीं करता है। प्राधिकरण की अपील है कि अवैध कालोनी में प्लाट खरीदने वाले पहले वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।
जनपद हापुड़ में बेहिसाब सम्पत्ति के मालिक काली कमाई को रियल स्टेट में खफा रहे है जिसका नमूना जनपद की अवैध कालोनी, बड़े-बड़े व्यवसायिक भवन, आलीशान बंगलों के निर्माण में देखा जा सकता है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867
























