
👁 0 views Views
पुलिस मुठभेड़ एक दौरान फरार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):पिलखुआ पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार की देर रात हुई सशस्त्र मुठभेड के दौरान फरार हुए एक बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा।इस मुठभेड में दीपक शर्मा नाम का कुख्यात बदमाश घायल हुआ था और दूसरा फरार हो गया था।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने बदमाशों से बीती रात हुई पुलिस मुठभेड़ में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया,जिसके कब्जे से अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद की है।आरोपी हापुड के आदर्श नगर का रवि उर्फ गुड्डू है।पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926

























