
42 करोड़ में बिकी 35 हजार गज भूमि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गढ़ रोड पर स्थित एक पैट्रोल पम्प के निकट 35 हजार वर्ग भूमि का सौदा 42 करोड़ रूपए में हुआ बताया जा रहा है। बताते हैं कि यह सौदा हापुड़ के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सौदा है।
प्रोपर्टी से जुड़े कारोबारी सूत्रों के अनुसार खरीददार और बिकवाल के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत पूरे सौदे का निबटारा दो साल में पूरा करना होगा। लिवाल 35 हजार वर्ग गज भूमि पर प्लाटिंग करेंगे और फिर दलालों के माध्यम से भोले-भाले लोगों को बेचेंगे। 35 हजार वर्ग गज में प्लाटिंग करके बसाई जाने वाली कालोनी पूरी तरह अवैध होगी क्योंकि क्रेताओं के पास प्राधिकरण से किसी भी प्रकार की कोई स्वीकृति नहीं है। प्राधिकरण अवैध कालोनी में किसी भी तरह के निर्माण हेतु मानचित्र को स्वीकृति नहीं देता है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244



























