
उत्तर प्रदेश सरकार लिखे प्राईवेट वाहनों में फूंका जा रहा है रिश्वत का पैसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड की सड़कों पर सैकड़ों ऐसे प्राइवेट वाहन दौड़ रहे है जिन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। ये वाहन रोजाना मेरठ, नोएडा व गाजियाबाद आदि शहरों की ओर से सुबह को हापुड़ आते हैं और शाम को लौट जाते हैं।
ऐसे प्राईवेट वाहन जिन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है, उन्हें सरकार तो पैट्रोल, डीजल आदि उपलब्ध कराती नहीं है, तो फिर प्रश्न उठता है कि एक वाहन को रोजाना हजारों रुपए का डीजल या पैट्रोल कहां से उपलब्ध होता है।
हापुड़ के पी डब्लू डी, नगर पालिका हापुड़, वन विभाग, पटवारी, चकबंदी, शिक्षा विभाग तथा पुलिस विभाग के कर्मियों को भ्रष्टाचार के आरोप में निलम्बित किया जा चुका है।
जनपद के पुलिस, प्रशासन को उत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहनों के विरुध्द अभियान चलाना चाहिए।
#यूपी सरकार
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























