
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित ब्रह्मकुटी आश्रम में एक परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ब्रह्मकुटी आश्रम में लगभग 20 वर्षों से शशि शर्मा नामक विधवा अपने परिवार के साथ रह रही है। महिला का आरोप है कि रात के समय जब वह परिजनों के साथ कमरे में सो रही थी तभी बृजघाट के ब्रह्मगिरि, नीतू सिंह, सत्यानंद और गढ़ ब्लॉक के वीर सिंह आ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने इस दौरान मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483



























