पिलखुवा: बस की चपेट में आने से बुलंदशहर निवासी की मौत










पिलखुवा: बस की चपेट में आने से बुलंदशहर निवासी की मौत

हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बीती रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर के थाना नरसेना के गांव बुगरासी निवासी 23 वर्षीय अर्जुन उर्फ बाबू पुत्र मामचंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर गेंदे के फूल से भरा एक वाहन खराब खड़ा था जिसकी अर्जुन रखवाली कर रहा था। तभी पीछे से आई रोडवेज बस की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाया और शव कब्जे में लिया।

आपको बता दें कि शुक्रवार की रात को अर्जुन वाहन के पास मौजूद था तभी पीछे से आई एक रोडवेज बस के चालक ने अर्जुन को टक्कर मार दी। अर्जुन की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288








  • Related Posts

    हाई स्कूल गणित का पेपर छात्रों ने लेंथी बताया

    🔊 Listen to this हाई स्कूल गणित का पेपर छात्रों ने लेंथी बताया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार को हापुड़…

    Read more

    साइबर ठगों ने ग्रामीण के बैक खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

    🔊 Listen to this साइबर ठगों ने ग्रामीण के बैक खाते से उड़ाए एक लाख रुपएहापुड, सीमन (ehapurnews.com):साइबर ठगों थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव दौताई के एक ग्रामीण के बैक खाते…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाई स्कूल गणित का पेपर छात्रों ने लेंथी बताया

    हाई स्कूल गणित का पेपर छात्रों ने लेंथी बताया

    साइबर ठगों ने ग्रामीण के बैक खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

    साइबर ठगों ने ग्रामीण के बैक खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

    गंगाजल लेकर जा रहे युवक पर हमला

    गंगाजल लेकर जा रहे युवक पर हमला

    युवक किशोरी को ले उड़ा

    युवक किशोरी को ले उड़ा

    नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला

    नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र रहेंगे सघन निगरानी में

    यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र रहेंगे सघन निगरानी में
    error: Content is protected !!