ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस










ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में 15 अगस्त का पर्व बड़े ही उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावनाओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 93 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक आर.ए. गोयल रहे जिन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं लेखा सेवा (पीसीएस एलाइड) में लम्बे समय तक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी उपस्थिति से समारोह को गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और गूंजते हुए राष्ट्रगान के साथ हुआ। ध्वजारोहण के समय छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में देश के प्रति गर्व और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई, जिसमें विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने जोश और हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की सबसे विशेष प्रस्तुति “ऑपरेशन सिंदूर” रही, जो कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर आधारित एक भावपूर्ण नाटक था। इस नाटक ने दर्शकों को न केवल भावुक किया, बल्कि देश के वीर जवानों के बलिदान की याद भी दिलाई।
विद्यार्थियों ने जोश और उमंग से भरे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिनकी मधुर ध्वनि ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। बच्चों की आँखों में देश की सेवा का सपना और दिल में अटूट देशभक्ति की चमक स्पष्ट झलक रही थी।
मुख्य अतिथि गोयल ने छात्रों के साहस, प्रतिभा और देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी ही देश का भविष्य है और इन्हें राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित रहना चाहिए।
विद्यालय की प्राचार्या रेशु गोयल ने इस अवसर पर कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे देश के गौरवशाली इतिहास, बलिदान और मूल्यों को याद करने का दिन है। हमारे विद्यालय का उद्देश्य है कि हम न केवल ज्ञान दें, बल्कि बच्चों के हृदय में देशभक्ति, जिम्मेदारी और मानवता की भावना भी जगाएँ।”
विद्यालय प्रबंधिका तनु गोयल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ब्रेनवेव्स स्कूल शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में संस्कार और देशप्रेम की भावना को निरंतर प्रबल करते रहेगा।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)








  • Related Posts

    बाइक चोरी के मुकद्दमे का 15 साल बाद आया फैसला

    🔊 Listen to this बाइक चोरी के मुकद्दमे का 15 साल बाद आया फैसलाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी…

    Read more

    जरोठी रोड पर गोदाम का अवैध निर्माण

    🔊 Listen to this जरोठी रोड पर गोदाम का अवैध निर्माण हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जरोठी रोड पर हो रहे अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग का धंधा हापुड़ पिलखुवा विकास…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाइक चोरी के मुकद्दमे का 15 साल बाद आया फैसला

    बाइक चोरी के मुकद्दमे का 15 साल बाद आया फैसला

    जरोठी रोड पर गोदाम का अवैध निर्माण

    जरोठी रोड पर गोदाम का अवैध निर्माण

    रिक्शा बैटरी चोरी करने पर सजा व अर्थदण्ड

    रिक्शा बैटरी चोरी करने पर सजा व अर्थदण्ड

    लकड़ी से लोडेड ट्रक पलटने से रास्ता बाधित

    लकड़ी से लोडेड ट्रक पलटने से रास्ता बाधित

    राज्य पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

    राज्य पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

    स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे किसान

    स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे किसान
    error: Content is protected !!