
PWD के जेई ने किसके लिए थामे रिश्वत के नोट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सार्वजनिक निर्माण विभाग में रिश्वत के पैसे का बटवारा किस-किस के बीच और कितने-कितने प्रतिशत का होता था, यह अभी रहस्य बना है। रिश्वतखोर जेई अशोक कुमार तृतीय के बैंग से बरामद एक सफेद लिफाफे पर पूरा हिसाब-किताब लिखा है, जिसे अभी उजागर नहीं किया गया है।
मेरठ एंटी करप्शन टीम के प्रभारी कैलाश चन्द ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि ठेकेदार संदीप कुमार शेष भुगतान के लिए जब जेई संजय कुमार से मिला तो संजय ने जेई अशोक कुमार के पास भेज दिया। यहाँ से रिश्वत की बुनियाद रखी गई।
जेई अशोक कुमार तृतीय द्वारा एंटी करप्शन को दी गई जानकारी के मुताबिक धौलाना खंड में तीन जेई अशोक कुमार तृतीय, तारा चन्द व अवर अभियन्ता पूनम तैनात है। शिकायत कर्ता संदीप का कार्य जिस पाकेट में आता है, वह पाकेट अवर अभियन्ता पूनम को आवंटित है, चूंकि वो महिला है, इसलिए उनकी पाकेट के कार्य में उनकी मदद करता रहता हूं। -जारी
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867
































