
मादक पदार्थ तस्कर को मिली सजा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
वर्ष 2005 में अभियुक्त विजेन्द्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करना पाया गया था, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 260/2005 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जेल में बिताई अवधि (29 दिवस) व 3,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अभियुक्त विजेन्द्र सिंह पुत्र घासीराम निवासी ग्राम आल्मगढ़ थाना अगौता जनपद बुलंदशहर है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601




























