
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा स्थित हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। टेंपो को बचाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे से उतर गया। इस दौरान चीख-पुकार मच गई और टेंपो में सवार सवारी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों का हाल जाना और उन्हें अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।
गांव सिखेड़ा स्थित हाईवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। मामला शनिवार की देर शाम को बताया जा रहा है। जब एक ट्रक के चालक ने टेंपो को बचाने के दौरान नियंत्रण खो दिया और ट्रक हाईवे से नीचे खेतों में जा गिरा। इस दौरान चीख पुकार मच गई। टेंपो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। साथ ही घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























