
पिलखुवा: तिरंगा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ “हर घर तिरंगा” अभियान को गति दी गई। तिरंगा यात्रा पिलखुवा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी जहां क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। स्थानीय लोग, व्यापारी आदि लोगों ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष विभू बंसल, धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, नगर अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, कार्यक्रम संयोजक संजय चेतन राणा, विश्व प्रकाश शर्मा, नगर महामंत्री अमित टांक,गुड्डू प्रजापति, विशाल कौशिक, अंकुर गहलौत,सभासद अजय कुमार, वरुण शर्मा, इकराम, राजेश जहीरूद्दइन, इकबाल, गौरव शर्मा, दिनेश बंसल, दीपक राबिया हिमांशु गुप्ता एवं सभी सम्मानित कार्यकर्ता गण व सम्मानित नगरवासी उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























