
हापुड़: पानी की टंकी पर चढ़कर जमकर पतंगबाजी, जिम्मेदार कौन?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी कोटला सादात में स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर कुछ बच्चों ने पतंगबाजी की। जानलेवा पतंगबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मामले में चौकीदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित विभाग का ध्यान ओर खींचा है।
आपको बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी कोटला सादात में पानी की टंकी है लेकिन इस पानी की टंकी पर आए दिन लोगों के चढ़ने की वीडियो वायरल होती रहती है। बताया जा रहा है कि संबंधित विभाग के जिम्मेदारों ने लापरवाही पर आंख बंद की हुई है जिसकी वजह से लोग लगातार पानी की टंकी पर चढ़ रहे हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें कुछ लोगों ने पानी की टंकी पर चढ़कर पतंगबाजी की। आप ही सोचिए इतनी ज्यादा ऊंचाई से यदि किसी का पैर फिसल जाए तो वह हादसे का शिकार हो सकता है। सवाल यह खड़ा होता है कि हादसे का जिम्मेदार कौन होगा? यदि संबंधित विभाग पहले से ही मामले को गंभीरता से ले तो इस तरह की खतरनाक हरकत पर रोक लगा सकती है। क्षेत्रवासियों ने मामले में चिंता ज़ाहिर करते हुए विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























