
खालसा अर्थमूवर्स की उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी का चालान, कौन कर रहा था इस्तेमाल?
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जमकर नियमों का उल्लंघन हो रहा है और नियमों का उल्लंघन करने में अधिकारी भी पीछे नहीं है। हालांकि कुछ जिम्मेदार अफसर ने अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाकर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी का चालान किया है। जनपद के साथ-साथ कलेक्ट्रेट तक यह मामला चर्चा में है। आखिर इस गाड़ी का इस्तेमाल कौन कर रहा था? यह भी सवालिया बना हुआ है।
आपको बता दें कि हापुड़ नंबर की सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। यह गाड़ी मैसर्स खालसा अर्थ मूवर्स की बताई जा रही है जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा गया है। इस गाड़ी का अब इस्तेमाल एक जिम्मेदार अफसर द्वारा किया जाता है। मलकपुर गांव के रहने वाले वाहन के मालिक द्वारा बुलोरो गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखवाया गया है। खैर उत्तर प्रदेश सरकार लिखने का समय तो मिल गया लेकिन गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अंकित करने का समय नहीं मिला। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होने की वजह से यह गाड़ी चर्चा में आ गई जिस पर UP37Y9094 नंबर लाल रंग की प्लेट पर अंकित कर दिया गया। वहीं एक अधिकारी ने भी इस गाड़ी का जमकर इस्तेमाल किया और सोचा कि गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है तो कोई इस पर हाथ भी नहीं डालेगा।
वहीं, यातायात प्रभारी छविराम सिंह और उनकी टीम शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी उनकी नजर इस गाड़ी पर पड़ी। जब उन्हें संदेह हुआ और देखा कि गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अंकित नहीं है तो उन्होंने तुरंत निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की और गाड़ी का पांच हजार रुपए का चालान कर दिया। चालान होने के बाद यह गाड़ी सुर्खियों में आ गई। गाड़ी के साथ-साथ में अफसर भी चर्चा में है जिसने इस लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल किया।
इस तरह गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखना कितना उचित है? इस सवाल बना हुआ है। आखिर कौन अफसर, कब से इस गाड़ी का इस्तेमाल कर रहा था? आखिर उसने क्यों गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अंकित नहीं कराया? यह भी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























