
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर छात्र-छात्राओं की रैली
हापुड सीमन (ehapurnews.com):सिम्भावली ब्लॉक के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय मुरादपुर में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह मनाया गया।अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के शहीदों को नमन किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के उद्घोष के साथ प्रभातफेरी निकाली वे हाथों में तख्तियां लिए थे, जिन पर स्वतंत्रता संग्राम और देश प्रेम के नारे लिखे थे। मार्ग के किनारे खड़े लोग भी बच्चों के उत्साह को देखकर तालियां बजाते रहे। फेरी के दौरान पूरा ग्राम “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। प्रधानाध्यापक उमेश त्यागी ने छात्र-छात्राओं को काकोरी ट्रेन एक्शन कांड के बारे में जानकारी दी और आवाहन किया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त 2025 तक सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा ने कहा कि आज हमें जो आजादी मिली है वह महान क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली है। हमें उनके आदर्श पर चलकर देश को एक नई दिशा देना है।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483



























