
रक्षाबंधन पर भाई-बहन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाई-बहन के प्रेम व विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शनिवार को हापुड़ में हर्षोल्लास के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। इस दिन बहन ने भाई को रक्षा सूत्र बांधा और भाई ने बहन की रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन पर्व पर बहन-भाई ने भोर में स्नान किया और फिर परिवार में पूजन-अर्चना को सम्पन्न कराया। बहन ने भाई को रक्षा सूत्र बांधे और फिर मिष्ठान से मुंह मीठा कराया। भाई ने बहन को उपहार भेंट कर बहन की रक्षा का संकल्प लिया।
इसके अतिरिक्त बहन-भाई ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया और पर्यावरण का संकल्प लिया। बहनों ने भाइयों की दीर्घ आयु होने की कामना की।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651


























