
सावन पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन माह की पूर्णिमा के दिन बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं शनिवार को बृजघाट गंगा तट पर स्नान कर भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। गंगा का जल स्तर बढ़ने के मद्दे नजर प्रशासन ने बृजघाट गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सावन पूर्णिमा पर स्नान हेतु . दिल्ली, हरियाणा आदि स्थानों से श्रध्दालु निजी व प्राईवेट वाहनों तथा रेल मार्ग से बड़ी तादाद में श्रध्दालु पूर्णिमा से एक दिन पूर्व शुक्रवार को ही पहुंचना शुरु हो गए और विश्राम स्थलों पर डेरा डाल लिया। शनिवार को भोर होते ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और मां गंगा से परिवार में सुख-समृध्दि की कामना की। श्रद्धालुओं ने पुष्प, मिष्ठान तथा भोजन आदि से मां गंगा का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर भंडारे आदि का भी आयोजन किया और गरीबों को दान दिया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























