
रक्षाबन्धन पर्व पर मिठाईयों के नमूने,हापुड में हुई छापामारी
हापुड,सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com):रक्षाबंधन पर्व पर मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा टीम ने जनपद हापुड में जगह-जगह छापामारी करके मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थ के नमूने लेकर जांच को भेजे है।
प्रेसनोट के अनुसार गांव में टयाला में रॉयल स्वीट एंड रेस्टोरेंट पर इकरार से मलाई घेवर और बालूशाही, कुचेसर रोड चोपला जिंदल किराना स्टोर से साबुत धनिया, अंकित डेयरी से पनीर ,राजपुर गांव में शकील अहमद के यहां से दूध के दो नमूने एवं एक पनीर,जिंदल स्वीटस कोठी गेट हापुड से घेवर का नमूना, बंसल ब्रदर्स गांधी गंज से सोन पापड़ी का नमूना कुल 9 नमूने लेकर जांच को भेजे गए है।खाद्य सुरक्षा टीम में सुनील कुमार सहायक खाद्य ll मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंक श्रीवास्तव, सहरिश सादात, आरपी गंगवार, आरपी गुप्ता एवं सोमेंद्र सिंह शामिल रहे सभी नमूने जांच को भेजे गए रिपोर्ट आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगीटीम का यह अभियान जारी रहेगा।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























