
हापुड़ पहुंचे मत्स्य विभाग के चेयमैन बोले “रोजगार है प्राथमिकता “
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ पहुंचे मत्स्य विभाग के चेयमैन वीरू साहनी का कश्यप समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत। वीरू साहनी ने हापुड़ पहुंचकर बताया कि समाज के लिए मत्स्य विभाग की जो योजनाएं चलाई जा रही है। उनका धरातल पर लोगों को कितना लाभ मिल रहा है। इसके संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह संबंधित अधिकारियों से भी वार्ता करेंगे कि सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए वह कैंप लगाए। लोगों के पास जाकर इन योजनाओं के फायदे लोगों को बताए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरुक हो सके। इस दौरान वह बोले कि रोजगार प्राथमिकता है। इस मौके पर डॉक्टर अनिल कश्यप, एडवोकेट आदेश कश्यप ,डाक्टर हरीश कश्यप,यशपाल कश्यप संजय कश्यप ,अनिल कश्यप मौजूद रहे ।
गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804






























