
प्राथमिक विद्यालय भमेड़ा की छत का प्लास्टर गिरने के मामले में प्रधानाध्यापक सस्पेंड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमेड़ा के प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरने के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही बीआईओ से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। फिलहाल स्कूल का संचालन पंचायत भवन में संचालित हो रहा है।
ज्ञात होकि कुछ दिन पहले प्राथमिक विद्यालय भमेड़ा की छठ का प्लास्टर अचानक नीचे आ गिरा जिसकी चपेट में आकर दो छात्र घायल हो गए थे। घटना के बाद अधिकारियों ने जांच की। फिलहाल बीएसए ने मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























