
परिजनों पर चाकू व सरिए से हमला करने के मामले में पांच पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में चार दिन पूर्व एक मकान की दीवार का लेंटर तोड़ने के मामले में परिवार के पांच लोगों द्वारा सरिए, चाकू, डंडे से किए गए हमले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
धौलाना कस्बा निवासी वकील ने बताया कि दो अगस्त की शाम करीब 6:00 बजे उसका भाई शकील, उसके बेटे आसिफ, आरिफ, पुत्री गुलफशा, पत्नी खुशनुमा उसके मकान से सटे हिस्से की दीवार और लेंटर काटने लगे। विरोध करने पर आरोपी हाथ में चाकू, सरिया, डंडे लेकर उसके घर में जबरन घुस आए और हमला कर दिया। इस दौरान परिजन घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दर्ज कर लिया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601


























