
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्ट ऑफ लिविंग हापुड़ के द्वारा श्रावण मास के पवित्र महीने में भगवान शिव को अति प्रिय महा रुद्राभिषेक पूजा का भव्य आयोजन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर चंडी रोड पर किया गया। पूजा को संपन्न करने के लिए आर्ट ऑफ़ लिविंग के मुख्यालय बेंगलुरु से साध्वी मधुबाला जी के साथ पधारे वेद पुरोहितों ने बहुत ही सुंदर स्वर में संपूर्ण रुद्राष्टकम का पाठ किया एवं पंचाक्षर स्नान के द्वारा पूजा को संपन्न कराया। पूजा के दौरान साध्वी जी ने बताया कि शिवा संपूर्ण सृष्टि के रचयिता एवं संहार करता है, शिव त्रिलोक नाथ है तो भोलेनाथ के नाम से भी जाने जाते हैं क्योंकि शिव ही केवल एक मात्र ऐसे देव है जो भक्तों के भाव मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं जिनके लिए कोई विशेष पूजा साधन करने की आवश्यकता नहीं है। रुद्राभिषेक शिव को अति प्रिय है। इस पूजा के करने मात्र से और रुद्राष्टकम के श्रवण मात्र से समस्त जनमानस के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और उनके जीवन की संकल्प प्राप्ति होती है।
आर्ट ऑफ़ लिविंग प्रशिक्षक उदय कंसल ने बताया कि वर्ष में श्रावण मास भगवान शिव को अति प्रिय है और इन्हीं दिनों में रुद्राभिषेक पूजा का विशेष महत्व बताया गया है जिसके चलते आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान के द्वारा प्रत्येक वर्ष यह महारुद्र अभिषेक पूजा का भव्य आयोजन पूरे देश के हर नगर में किया जाता है और भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की जाती है कि हमारे समाज में सुख शांति समृद्धि व्याप्त हो और पर्यावरण में हरियाली और खुशहाली बनी रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला कार्य समिति से अमित सिंगल जगमोहन शर्मा नलिन बंसल पंकज कंसल विपिन भारद्वाज नरेंद्र शर्मा ललित अग्रवाल एवं मनोज तोषनीवाल तनु संजना कविता शिल्पी अमित अग्रवाल शिवांक सिंघल, अमन नितिन सचिन सुभाष गर्ग आदि लोगों ने सहयोग किया।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601





























