
👁 0 views Views
लापरवाही करने पर तीन चालकों व एक परिचालक की सेवा समाप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन विभाग ने तीन चालक और एक परिचालकों की सेवा को समाप्त किया है। लंबे समय से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे संविदा चालक वसीम, सुरेंद्र, प्रजापति, प्रवीण त्यागी और परिचालक कासिम राजा की संविदा को समाप्त किया गया है। तीन महीने से अधिक समय से ड्यूटी से गायब संविदा चालक भूषण त्यागी, राहुल, चमन, देवराज, किरणपाल, रामवीर और परिचालक राहुल, संतोष, आशीष व राकेश को नोटिस भेज कर तीन दिन के अंदर डिपो में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। उपस्थित न होने पर उनकी भी सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है। चालक, परिचालक की लापरवाही के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244



























