
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों को अपनी-अपनी ड्यूटी पूरी करने के निर्देश दिए हैं लेकिन उसके बावजूद भी जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई गई जिसके तार खुले में छोड़ दिए गए। ऐसे में बारिश के दौरान करंट आ सकता है जिससे जान भी जा सकती है लेकिन संबंधित विभाग मामले में लापरवाही बरत रहा है। बाबूगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन पति राजीव कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को लाइट ठीक करने के लिए कहा गया था। तार ठीक से सुरक्षित बंद किए जाने थे। यदि किसी स्तर पर लापरवाही की गई है तो उनको तत्काल ठीक करा कर दुरुस्त कराया जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
पहले ही शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि बिजली के खम्भों को भी कवर किया जाए लेकिन इस तरह बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर पुराने बाईपास पर स्ट्रीट लाइट के यह नंगे तार हादसे को दावत दे रहे हैं। यदि कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? बताते चलें कि एक हफ्ते पहले कांवड़ यात्रा के चलते स्ट्रीट लाइट की चेकिंग की गई थी। उस दौरान गले कटे पावर को बदल गया था। इसी क्रम में नगर पंचायत बाबूगढ़ द्वारा जॉइंट लगाए गए लेकिन इन्हें सुरक्षित नहीं किया गया है जिससे हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















