
किसान दिवस में गूंजी किसान समस्याएं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जुलाई माह के तीसरे बुधवार को हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने की।किसान दिवस में विभिन्न किसान संगठनो के प्रतिनिधि शामिल हुए।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने गन्ना भुगतान व क्षेत्र की तथा किसानों की अन्य समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।उन्होने मांग की कि चीनी बिक्री से प्रति माह समिति वार भुगतान करते थे लेकिन अब बताया जा रहा है प्रत्येक समिति में भुगतान एक साथ दो जिसमें भुगतान में देरी होगी क्योंकि पैसा समिति खाते में पड़ा रहेगा क्योंकि इतना भुगतान मिल एक साथ नहीं कर सकती, सभी समिति का भुगतान हो जाए, तो अभी भुगतान की प्रक्रिया पूर्व की भांति के आदेश कराये जाए, जिससे भुगतान लगातार हो सके।
सिंभावली ब्लॉक के सलारपुर गांव में 11हजार के तार हैं इसे केवल में बदला जाए।दत्तियाना गांव में नहरी रजवाहे की पुल की रेलिंग ठीक कराई जाए आए दिन दुर्घटना होने का डर है यह रेलिंग मिट्टी ठेकेदारों ने तोड़ दी थी।प्राधिकरण में आनंद विहार योजना से प्रभावित किसान जयप्रकाश, राजकुमार, वेदप्रकाश, शिवकुमार पुत्र लज्जाराम, निवासी अच्छेजा को विकसित भूखण्ड दी जाए।
नयी समिति बदनौली न्याय पंचायत के नाम से बनी है इसे चमरी समिति से हटाया जाए, बदनौली गांव को और सारी न्याय पंचायतों को चमरी से अलग कर दिया जाए।
जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने आश्वासन दिया कि शासन व प्रशासन किसानो की समस्याओ के निदान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर कटार सिंह, अनिल हूण, राजवीर भाटी, सर्वेश त्यागी, यतेंद्र कसाना, अतुल त्यागी, संजय त्यागी, महेंद्र सिंह तथा किसान नेता नानक चन्द शर्मा आदि उपस्थित थे।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867






















