
जीएल क्लब हापुड़ विराट ने चिकित्स्कों को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जीएल क्लब हापुड़ विराट की अध्यक्ष जीएल दीपाली कंसल की अध्यक्षता में क्लब की सदस्याओं द्वारा समाज के अस्वस्थ समुदाय को स्वास्थ्य प्रदान करने में उनके अथक प्रयासों के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करने की श्रंखला में पांच डॉक्टर्स को सुयोग्य डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन जीएल अनुभा सिंघल द्वारा उपलब्ध प्रशस्ति पत्र और एक उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही आज की जीवन शैली से पनपने वाले रोगों के बारे में भी उनसे उपयोगी जानकारी ली गयी तथा इस ज्वलंत विषय पर चर्चा भी की गई। साथ ही ईएनटी क्लिनिक पर कुछ लोगों की जांच भी कराई।
सम्मानित डॉक्टर्स :
- डॉ शुचि तनेजा (हृदय रोग विशेषज्ञ)
- डाॅ मनीषा त्यागी (त्वचा रोग विशेषज्ञ)
3.डाॅ सेजल जैन (हड्डी रोग विशेषज्ञ) - डॉ सुशील गोस्वामी( नाक,कान, गला रोग विशेषज्ञ)
- डॉ संजीव वशिष्ठ ( होम्योपैथिक जनरल फिजीशियन)
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























