
रामपुर व सदरपुर में पनीर फैक्ट्री से पनीर की हुई सैम्पलिंग
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशन मे एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जिसमें आर.पी. गंगवार, आर.पी. गुप्ता, सोवेन्द्र सिंह पंघाल आदि शामिल थे।खाद्य सुरक्षा टीम ने रामपुर व सदरपुर में संचालित पनीर फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करके पनीर की सैम्पलिंग की और नमूने जांच को भेजे।टीम ने ग्राम रामपुर हापुड में विजय कुमार के पनीर निर्माण इकाई से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया।ग्राम सदरपुर गढ़मुक्तेश्वर हापुड में बुद्धप्रकाश के पनीर निर्माण इकाई से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया।
काँवड यात्रा के दृष्टिगत दिल्ली मरादाबाद रोड एन एच 09 पर स्थित होटल/ढाबो/रेस्टेरेन्टो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिये।
संचारी रोगो पर नियंत्रण के दृष्टिगत दिल्ली रोड पर स्थित फल विक्रय प्रतिष्ठानो पर निरीक्षण किया गया एव सडे, गले, कटे एव मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त फलो को नष्ट कराया गया।पनीर के समस्त नमूनो को वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























