
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित शिवा ढाबा मामा यादव पर कार्यरत कर्मचारी का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नानू निवासी झारखंड के रूप में हुई है जो पिछले कई महीनों से ढाबे पर काम कर रहा था। बुधवार की सुबह एक कर्मचारी जब कमरे में पहुंचा तो उसने नानू का शव देखा। इसके बाद उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर ढाबा संचालक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुराना लेडीज पर्स, लिपस्टिक, इयररिंग, टॉपस, नेलपेंट लाओ छूट के साथ नया खरीद कर ले जाओ: 7055526511

























