कार सवार दोस्तों पर फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज










कार सवार दोस्तों पर फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने कार सवारों पर हुई फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिवम प्रताप सिंह पुत्र समरजीत सिंह निवासी करावल नगर दिल्ली की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है।

शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि वह सोमवार को अभिषेक पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी उस्मानपुर दिल्ली, मोहन पुत्र राजेश कुमार निवासी करावल नगर दिल्ली और मधुकर पुत्र नन्हे पांडेय निवासी न्यू उस्मानपुर दिल्ली के साथ गाड़ी में सवार होकर अपनी ई-ऑन कार से शिवाया निवासी दोस्त युधिष्ठिर के यहां जा रहे थे। जैसे ही वह मसूरी से नहर के रास्ते गालंद पुल से पहले पहुंचे तो पीछे से आ रही बाइक ने साइड लेने के लिए हॉर्न बजाया। जब पीड़ित शिवम प्रताप ने साइड दी तो उसके बावजूद भी बाइक वाले हॉर्न बजाते रहे। उसने फिर से साइड दी।  बाइक आगे निकली तो बाइक पर बैठे व्यक्ति ने गाड़ी पर हाथ मारा और पीछे बैठे व्यक्ति ने गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली खिड़की, बोनट और सामने शीशे पर लगी। तीनों गोलियों के गाड़ी पर निशान भी हैं। गाड़ी का शीशा टूटने से तीन दोस्तों को चोट आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854








  • Related Posts

    पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

    Read more

    सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराने हाईवे पर स्थित कालीन नदी के पास एक केंटर का पहिया अचानक पंचर हो गया जिसके बाद…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

    पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

    सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

    सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

    ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

    ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

    जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

    जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

    गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

    गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

    2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

    2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा
    error: Content is protected !!