
सीएमओ के निरीक्षण में घर पर आराम करता मिला चिकित्सक, ऐसी कमरे में बैठा था पूरा स्टाफ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने रविवार की रात धौलाना सीएचसी का निरीक्षण किया जहां पूरा स्टाफ एक कमरे में ऐसी में आराम फरमाता मिला। पिलखुवा सीएचसी के चिकित्सक ड्यूटी पर होने के बावजूद घर पर आराम करते पाए गए। इस लापरवाही पर सीएमओ ने नोटिस जारी का जवाब तलब किया है।
हापुड़ के सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी रविवार की रात करीब 10:00 बजे धौलाना सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जहां आपातवार्ड बंद मिला। फार्मासिस्ट सुरसेन अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान देखा कि ऐसी कमरे में पूरे अस्पताल का स्टाफ आराम फरमा रहा है। एंबुलेंस के कर्मचारी भी इसमें आराम फरमा रहे थे। इसके बाद सभी से जवाब तलब किया। इसके बाद सीएमओ पिलखुवा सीएचसी पहुंचे जहां अस्पताल में डॉक्टर प्रमोद की ड्यूटी थी जो मौके पर नहीं मिले। जानकारी करने पर पता चला कि वह अपने घर पर है और फोन करने पर ही आते हैं। सीएमओ ने उन्हें भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























